एंड्रॉयड मोबाइल ब्रांड की बात करे तो Samsung के मोबाइल प्रीमियम एंड्रॉयड मोबाइल की कैटेगरी में शामिल किए जाते है। Samsung का galaxy मॉडल सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन सीरीज है। लेकिन जब आप कम दाम वाले Samsung के स्मार्ट फोन लेते है तो आपको उसमे एक सबसे बड़ी परेशानी यह दिखाई देती है कि आपको काफी अधिक Ads देखने को मिलता है। जो आपके यूजर इंटरफेस और एक्सपीरियंस को काफी हद तक खराब कर देता है। न केवल Ads अगर आपने Samsung mobile का इस्तेमाल किया होगा तो आपको जानकारी होगी कि कैसे Samsung के मोबाइल में नोटिफिकेशन की भरमार लगी रहती है। जिसके ही कारण आज Cheaper Price में Samsung मार्केट से गायब होता जा रहा है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके इस यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने का प्रयास करेंगे। आज हम आपको How to Disable Ads on Your Samsung Phone के बारे में बताएंगे। तो चलिए अब बिना किसी देरी के शुरू करते है।
How to Disable System Ads on Samsung Galaxy Phones
Samsung के Galaxy या अन्य सीरीज की बात करे तो वो अपने स्मार्टफोन में दो तरीके से ads को दिखाते है। एक वो सिस्टम ऐप्स के द्वारा दिखाते है और दूसरा वो कस्टमाइजेशन सर्विस के द्वारा दिखाते है। आज हम आपको उन सब तरीके के बारे में बताएंगे जिसके द्वारा आप Samsung Mobile पर Ads को disable कर सकते है।
Disable Ads From Customization Services
जब आप Samsung Mobile में Customization Services को खोलते है तो आपको Personalised Ads और अन्य मार्केटिंग से जुड़ी हुई चीजे दिखाई देती है जो आपके लोकेशन, सर्च हिस्ट्री, इंटरेस्ट और ऐप एक्टिविटी के आधार पर दिखाई देते हैं। काफी बार यह चीज आपके लिए सहायक भी हो सकती है। लेकिन अगर आप ऐसा कुछ नही चाहते है तो आप इस Ads को Disable भी कर सकते है।
- आपको अपने सैमसंग मोबाइल फोन में सेटिंग्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपको Security और Privacy के विकल्प पर जाना होगा।
- जिसके बाद आपको Privacy के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको Other Privacy Settings के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपको Customization Services पर जाना होगा। आपको Send Diagnostic Data के Toggle को ऑफ करना होगा।
- आपको Customize this phone और Customized ads और direct marketing के Toggle को ऑफ करना होगा।
- आप चाहे तो आप सभी तरह के Ads को Customization Services से Disable कर सकते है। आपको केवल toggle को ऑफ करना है। इस तरह से आप कस्टमाइजेशन सर्विसेज से ads को disable कर सकते है।
Disable Lock Screen Ads
अगर आप Samsung Mobile में Wallpaper service का इस्तेमाल करते है तो आपको अपने होम स्क्रीन के glance में भी Ads और कई सारे ऐप्स के प्रमोशनल लिंक भी प्राप्त होते है। पुराने Samsung Mobile में इस Lock Screen के Ads को Disable का ऑप्शन लोक स्क्रीन पर ही दिखाई देता है। लेकिन अब अपडेटेड Samsung Smartphone में उनकी पोजिशन चेंज हो गई है। अगर आप इस Lock Screen पर मौजूद Ads को Disable करना चाहते है तो आपको नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करना होगा,
- आपको सबसे पहले Settings के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको Wallpaper and Style के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपको Browse my Wallpapers के विकल्प पर जाना होगा।
- उसके बाद Scroll down करके Wallpapers Services के विकल्प पर जाना होगा।
- आपको Select None के विकल्प पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपको Swipe left for info page के Toggle को ऑफ करना होगा।
- इस तरह से आप Lock Screen पर मौजूद Ads को disable कर सकते है।
Read Also:– Best ChatGPT Alternatives in 2023
Opt-Out From Getting News and Offers From Samsung
जब आप नए Samsung Mobile को सेट अप करते है तो वो आपको वो एक Samsung Mobile से जुड़ा हुआ अकाउंट खोलने के लिए कहते है। Samsung Mobile में अकाउंट खोलना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है अगर आप Samsung से जुड़े सभी बड़े अपडेट को सबसे पहले प्राप्त करना चाहते है। आप डाटा को भी एक सैमसंग मोबाइल से दूसरे सैमसंग मोबाइल में रिस्टोर कर सकते है। काफी बार यही अकाउंट आपके लिए परेशानी का बड़ा कारण बन सकती है क्योंकि अकाउंट क्रिएट करने के बाद आपको ऑफर्स और न्यूज़ की भरमार नोटिफिकेशन के द्वारा प्राप्त होती है। अगर आप इस News and Offers को अपने Samsung Mobile से Disable करना चाहते है तो आपको नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करना होगा,
- आपको अपने मोबाइल के सेटिंग्स के विकल्प पर जाना होगा।
- वहा पर आपको Samsung Account Menu के विकल्प पर जाना होगा।
- Profile Info पर क्लिक करना होगा।
- आपको Get news and special offers के सामने मौजूद Toggle को ऑफ करना होगा।
- इस तरह से आप इस तरह से न्यूज और स्पेशल ऑफर्स के बर्डन से दूर हो जायेंगे।
Read Also:- How to Delete or Deactivate Instagram Threads Account
Stop Marketing Notifications From Samsung Push Service
Samsung mobile के Push Services आपको Notifications हर छोटी बड़ी ऐप्स अपडेट्स, प्रोडक्ट और सर्विस के बारे में तो देते ही है। साथ ही साथ यह इन नोटिफिकेशन के द्वारा Ads भी भेजते है। अगर आप इस Marketing Notifications को Disable करना चाहते है तो आपको नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
- आपको Notification Panel के ऑप्शन पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको नोटिफिकेशन Settings के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपको Show system apps के विकल्प पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको पेज को नीचे की ओर scroll करते हुए Samsung Push Service के विकल्प पर जाना होगा।
- जिसके बाद आपको Notification Categories के विकल्प पर जाना होगा।
- आपको Marketing के Toggle को Disable करना होगा।
- आप जैसे ही इस Toggle को Disable करते है आपको अब Samsung Push Service के द्वारा offers और Ads आने बंद हो जाते है।
निष्कर्ष
आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको How to Disable Ads on Your Samsung Phone और उससे संबंधित तरीके के बारे विस्तार से स्टेप बाई तौर पर बताए है। अगर आपको यह आर्टिकल सहायक लगता है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तो के साथ भी शेयर कर सकते है। वही अगर आपके मन में इन सब विषय से संबंधित कोई सवाल आता है तो आप हमसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में संपर्क कर सकते है। धन्यवाद!
F.A.Q.
आपके Samsung Mobile पर अचानक आने वाले Pop up Ads का आपके मोबाइल से कोई लेना देना नही होता है। अगर आप किसी वेबसाइट को खोलते है और वहां नोटोफिवेशन के विकल्प को allow कर देते है तो उसके कारण भी आपको अचानक Pop up Ads देखने को मिल जाते है।
आप अगर किसी वॉलपेपर ऐप्स का इस्तेमाल करते है या फिर अगर आपके पास Samsung का कम कीमत वाला स्मार्ट फोन है तो आपको ads Lock Screen पर भी देखने को मिल जाता है। आप ऊपर बताए गए Disable Lock Screen Ads के स्टेप्स को फॉलो करके इस समस्या को खत्म कर सकते है।
आपको यह Ads की समस्या Samsung के cheap Price वाले स्मार्टफोन में ही देखने को मिलती है। अगर आप पैसा खर्च करके Samsung के Premium Version वाले स्मार्टफोन लेते है तो उसमे यह Ads पहले से ही Disable होते है। Samsung’s Galaxy 21 एक ऐसे ही मॉडल है Samsung mobile का जिसमे आपको यह Pop up Ads देखने को नही मिलते है।
आप अगर फ्री वाले Ads Blocker का इस्तेमाल कर रहे है तो आपको यह Ads जरूर देखने को मिलते है। अगर आप प्रीमियम या Paid Ads Blocker का इस्तेमाल करते है तो आपको Samsung mobile में किसी भी तरह के Ads देखने को नही मिलते है। अब अगर आप सोच रहे है कि आप कोई वेबसाइट खोलेंगे तो आपको Ads show नही होंगे तो आप गलत हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह गूगल के टर्म और कंडीशन के खिलाफ है। जिसके कारण आप इन वेबसाइट पर मौजूद ऐप्स को किसी भी Ads Blocker के द्वारा ब्लॉक नही कर सकते है।
1 Comment