Google Analytics 4 Kya hai? जानें यहां 

Google Analytics 4 kya hai
Google Analytics 4 kya hai

Google Analytics 4 kya hai: आज कल के समय में टेक्नोलॉजी का विस्तार काफी तेजी से हो रहा है। वहीं कई सारे लोग analytics के क्षेत्र में अपना भविष्य स्थापित कर रहे हैं। इसी में एक विषय आता है Google Analytics का। आपको बता दें, अक्सर लोग इसका नाम तो सुनते हैं, मगर इसके बारे में नहीं जानते हैं। इसलिए हम आपको आज इस आर्टिकल में Google Analytics के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं। 

आपको बता दें, Google Analytics एक तरह का विश्लेषण Tool है। इसके द्वारा वेबसाइट की ट्रैफिक को monitor किया जाता है। इसके अलावा वेबसाइट के डेवलप में भी गूगल एनालिटिक्स का बहुत बड़ा स्थान है। बता दें, इसे गूगल के द्वारा विकसित और प्रतिबंधित किया जाता है। बता दें, ये एक इस तरह का टूल है जिससे वेबसाइट की सभी गतिविधि पर ध्यान दिया जाता है। इसमें ये भी देखा जाता है कि ट्रैफिक कहां से आ रहा है। वहीं कौन सा पेज रैंक कर रहा है। वहीं कहां से सबसे अधिक लोग पेज पर विजिट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, लोगों की रुचि किस क्षेत्र में सबसे अधिक है। इसमें क्षेत्र, उपकरण, लोकेशन सभी शामिल है। वहीं इसके अलावा वेबसाइट के काम को देखा जाता है और उसे बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जाता है। 

वहीं Google Analytics एक फ्री टूल है। इसमें ट्रैफिक कोड के जरिए काम किया जाता है। इसके अलावा वेबसाइट की ट्रैफिक और उपयोगकर्ताओं की जानकारी के लिए ये tool काफी मददगार है। इसके उपयोग की वेबसाइट को मॉनिटर कर ट्रैफिक के विषय में पता लगाया जाता है।

Google Analytics क्या है? विस्तार में जानें 

गूगल एनालिटिक्स को गूगल एलएलसी के द्वारा डेवलप किया गया है। यह एक इस प्रकार का टूल है जिसकी मदद से वेबसाइट या ऐप के कार्य को ट्रैक किया जाता है।

ये टूल वेबसाइट की ट्रैफिक के बारे में सारी जानकारियां प्रदान करती है। इतना ही नहीं, इसके द्वारा आप यह भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि ट्रैफिक कहां से आ रहा है। कितने सारे लोग इसे देख रहे हैं मौजूदा समय में वेबसाइट पर कितने लोग मौजूद हैं। वही लोगों की रूचि किस ओर बढ़ रही है आपकी वेबसाइट पर लोग किस तरह का कंटेंट देखना पसंद कर रहे हैं। इन सभी जानकारियों के लिए गूगल एनालिटिक्स टूल सबसे बेहतर है। 

आपको बता दें, गूगल एनालिटिक्स ट्रैकिंग कोर्ट की मदद से साइट को इंटीग्रेट करता है। वहीं कई सारे विश्लेषण रिपोर्ट्स की मदद से वेबसाइट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की जानकारी प्राप्त करता है। वहीं यूजर की रुचि किस क्षेत्र में सबसे अधिक है। इसकी जानकारी भी ट्रैकिंग कोड की मदद से प्राप्त करता है। इसके अलावा गूगल एनालिटिक्स एक ऐसा टूल है, जिसकी मदद से वेबसाइट सफलता की ओर बढ़ती है। वेबसाइट की मूल्यांकन के लिए गूगल एनालिटिक्स सबसे बेहतर ऑप्शन है। इसकी मदद से विजीटर्स का पता आसानी से लगाया जा सकता है। 

Google Analytics का उपयोग क्यों करना चाहिए। 

आपने इस आर्टिकल में तो यह जान लिया कि गूगल एनालिटिक्स क्या है। मगर अब ये जानना बहुत जरूरी है कि गूगल एनालिटिक्स को उपयोग क्यों करना चाहिए। इसलिए हम आपको विस्तार से यह बताएंगे कि गूगल एनालिटिक्स का उपयोग हमें क्यों करना चाहिए। बता दे यह ऐसा फ्री ट्रैकिंग टूल है जिसकी मदद से किसी भी वेबसाइट को आगे बढ़ाया जा सकता है। जी हां, ये एक इस प्रकार का टूल है जिसकी मदद से वेबसाइट का डेवलपमेंट होता है। इस स्टूल का विकास गूगल के द्वारा होता है। तो आइए जानते हैं कि अगर आपकी वेबसाइट है और आप किसी वेबसाइट को चला रहे हैं तो आप गूगल एनालिटिक्स का उपयोग किस तरह करें। 

किसी भी वेबसाइट के उपयोगकर्ता को इस बात की जानकारी निश्चित रूप से होनी चाहिए कि गूगल एनालिटिक्स का उपयोग किस तरह से करना चाहिए। तो आइए जानते हैं। 

बता दे वेबसाइट के प्रदर्शन के लिए गूगल एनालिटिक्स बहुत जरूरी है। इससे वेबसाइट में हो रही गतिविधि का आसानी से पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा यह भी जान सकते हैं कि आपकी वेबसाइट कितनी मार्केटिंग कर रही है मार्केटिंग करने में सक्षम है या नहीं है। वही किस प्रकार का कंटेंट आपकी वेबसाइट को आगे बढ़ा सकता है इस बात की भी जानकारी गूगल एनालिटिक्स देता है। वहीं वेबसाइट पर आ रहे विजिटर्स के भी बारे में सभी जानकारी आप गूगल एनालिटिक्स के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।

Google Analytics के साथ क्या क्या कर सकते हैं? 

अगर आप वेबसाइट चला रहे हैं तो उसकी मार्केटिंग बहुत जरूरी है। मार्केटिंग की दृष्टि से गूगल एनालिटिक्स सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यह आपकी वेबसाइट आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन करता है। इतना ही नहीं, आप गूगल एनालिटिक्स की मदद से सही निर्णय ले सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन ट्रैफिक को ट्रैक कर सकते हैं। वहीं विजिटर्स के व्यवहार को समझने के लिए भी गूगल एनालिटिक्स मददगार है। गूगल एनालिटिक्स कई तरह की रिपोर्ट को एकत्रित करने में मदद करता है।

मार्केटिंग एनालिटिक्स के साथ-साथ कई सारे विज्ञापन अभियान को भी सुधारना है और उस पर काम करता है। SEO को सुधारने के लिए और कंटेंट मार्केटिंग के लिए गूगल एनालिटिक्स सबसे ज्यादा मददगार है। इसके अलावा वेबसाइट में आ रही कई सारी बाधाओं को दूर करता है और इसे बेहतर बनाता है। टारगेट ऑडियंस की खोज करने के लिए गूगल एनालिटिक्स सबसे बेहतर स्रोत है। इससे आप मार्केटिंग के लिए नए-नए आईडिया को पा सकते हैं और अपने वेबसाइट को बेहद आगे बढ़ा सकते हैं। वहीं इ कॉमर्स बिज़नेस की बात करें तो इसके लिए भी गूगल एनालिटिक्स अपनी अहम भूमिका को निभाता है।

जानें Google Analytics के प्रकार

आपको बता दें, Google Analytics दो प्रकार के होते हैं।

1. Universal Analytics

2. Google Analytics 4

3. Google Analytics For Mobile Apps

4. Google Analytics For E-Commerce

1: Universal Analytics क्या है? 

गूगल एनालिटिक्स का एक पुराना और एक्सपेरिमेंटल वर्जन यूनिवर्सल एनालिटिक्स है। यह काफी पुराना वर्शन माना जाता है। वहीं इसके द्वारा विजिटर्स के स्थान उपकरण साइट के विषय में पता चलता है। इस वर्शन के उपयोग से विजिटर के विषय में आसानी से पता लगाया जा सकता है। वहीं ये साइट के विश्लेषण के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। 

2: Google Analytics 4 क्या है? 

आपको बता दे अभी के समय में गूगल एनालिटिक्स का सबसे नया वर्जन गूगल एनालिटिक्स 4 है। इसके उपयोग से उपयोगकर्ताओं को काम करने में बेहद आसानी होती है। वही बेहतर रिजल्ट के लिए और ट्रैफिक लाने के लिए गूगल एनालिटिक्स 4 सबसे ज्यादा जरूरी है। बता दें, इसमें व्यक्ति टारगेट ऑडियंस के अनुसार आसानी से कार्य कर सकता है और अपने वेबसाइट को आगे बढ़ा सकता है। 

3: Google Analytics For Mobile Apps क्या है? 

गूगल एनालिटिक्स फॉर मोबाइल एप्स का उपयोग ऐप के विश्लेषण के लिए किया जाता है। यह एंड्रॉयड और IOS में मौजूद एप्लीकेशन को विश्लेषण करता है और उपयोगकर्ताओं को कई सारी जानकारियां प्रदान करता है। 

Google Analytics For E-Commerce क्या है? 

यह एक ऐसा ऑप्शन है जिससे बिक्री के विश्लेषण को बेहतर ढंग से समझा जाता है। वहीं इसके द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा खरीदारी जाने वाली चीजों के बारे में वही खरीदार के बारे में जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। E commerce के लिए ये ऑप्शन सबसे बेस्ट ऑप्शन में से एक है।

 

निष्कर्ष 

इस आर्टिकल में हमने गूगल एनालिटिक्स के बारे में जाना। गूगल एनालिटिक्स क्या है और इसका उपयोग हम किस तरह से कर सकते हैं। ये एक ऐसा साधन है जिसके द्वारा वेबसाइट को काफी तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है। वेबसाइट की दुनिया में वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए गूगल एनालिटिक्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं इस आर्टिकल में हम इसके प्रकार के बारे में भी जाना, जिससे हम जान पाए कि गूगल एनालिटिक्स किस प्रकार कार्य करता है और इसकी क्या क्या भूमिका है।

FAQ 

1: Google Analytics क्या है? 

Google Analytics एक फ्री डिजिटल टूल है। जिसके इस्तेमाल वेबसाइट का विश्लेषण बेहतर ढंग से किया जा सकता है। वहीं वेबसाइट पर आ रहे विजिटर्स के विषय में भी गूगल एनालिटिक्स के द्वारा आसानी से पता लगाया जा सकता है। 

2: क्या Google Analytics फ्री है? 

जी हां, Google Analytics एक फ्री टूल है। 

3: क्या Google Analytics के लिए कोई विशेष ज्ञान की आवश्यकता है? 

जी नहीं, इसके लिए कोई विशेष ज्ञान की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए व्यक्ति के पास वेब विश्लेषण की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। 

4: क्या Google Analytics website के साथ ही काम करता है? 

जी हां, वेबसाइट के विश्लेषण के लिए आप गूगल एनालिटिक्स इंस्टॉल कर सकते हैं। इससे वेबसाइट का विश्लेषण किया जा सकता है। 

5: Google Analytics का उपयोग क्यों किया जाता है? 

Google Analytics का इस्तेमाल वेबसाइट के विश्लेषण के लिए किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x
Realme 12+ 5G Launch Date, Design, Colourways Confirmed; India Launch Officially Teased Top 6 Best SMS Apps for Android Top 7 Best Free Messaging Apps for Android Top 7 Best Netflix Games to Play on Your Smartphone Top 5G phones under Rs 30,000 to buy during Amazon & Flipkart sale
Realme 12+ 5G Launch Date, Design, Colourways Confirmed; India Launch Officially Teased Top 6 Best SMS Apps for Android Top 7 Best Free Messaging Apps for Android Top 7 Best Netflix Games to Play on Your Smartphone Top 5G phones under Rs 30,000 to buy during Amazon & Flipkart sale
Realme 12+ 5G Launch Date, Design, Colourways Confirmed; India Launch Officially Teased Top 6 Best SMS Apps for Android Top 7 Best Free Messaging Apps for Android Top 7 Best Netflix Games to Play on Your Smartphone Top 5G phones under Rs 30,000 to buy during Amazon & Flipkart sale