Google Discover Kya hai और Google Discover काम कैसे करता है?: दोस्तों आजकल पूरी दुनिया google का काफी इस्तेमाल करती है कभी कुछ जानकारी पाने के लिए तो कभी कुछ पसंदीदा ढूंढने के लिए। जब google का इतना प्रयोग किया जाता है तो उसके एक टेक्नोलॉजी जिसका नाम है Google discover के बारे में भी तो जानना जरूरी है। Google discover यूज़र के सर्च के इंट्रेस्ट के अनुसार उसी प्रकार की चीजें उसे दिखाता है और साथ ही साथ यह ब्लॉग में ज्यादा से ज्यादा ट्रैफिक लाने में भी मदद करता है। तो आइए जानते हैं कि Google discover kya hai और Google discover काम कैसे करता हैं? और कैसे ब्लॉग मैं ट्रैफिक लाने के लिए इसका इस्तेमाल करें। सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Google Discover Kya hai?
गूगल डिस्कवर एक ऐसी टेक्नोलॉजी हैं जो कि अपने यूज़र के इंटरेस्ट के अनुसार ही उससे मिलते जुलते आर्टिकल और स्टोरीज के रूप में कंटेंट दिखाता है।इस प्लेटफॉर्म पर आपके पहले से किए गए सर्च ऐक्टिविटी के हिसाब से प्रिफरेंस को समझकर गूगल डिस्कवर ऐप के फ़ीड में उनको उनके इन्ट्रेस्ट के अनुसार कंटेंट दिखाता है। गूगल डिस्कवर का नाम पहले गूगल फीड था जो कि 2018 में बदलकर डिस्कवर कर दिया गया।इस प्लेटफार्म पर आपको लेटेस्ट नयूज, लेटेस्ट इन्फॉर्मेशन मिलती रहती है और साथ ही इसमें वेब स्टोरीज भी दिखाए जाती है।
इस टेक्नोलॉजी की सेवा केवल अभी मोबाइल यूजर्स के लिए ही है डेस्कटॉप यूजर्स के लिए अभी तक गूगल ने ऐसी कोई टेक्नोलॉजी नहीं बनाई है।
Google Discover काम कैसे करता है?
गूगल डिस्कवर एक ऐसा प्लेटफार्म या टेक्नोलॉजी है जो कि अपने यूज़र के इंटरेस्ट के अनुसार काम करता है। यदि आपकी रूचि मूवीज़ में हैं तो वह आपको मूवीज़ से रिलेटेड नई खबरें ,आर्टिकल ओर स्टोरीज के रूप में देखने को मिलेंगे। जिसमें कि आपको गूगल सर्च करने की कोई जरूरत नहीं होती है।आप गूगल डिस्कवर को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और उसका इस्तेमाल करके उनके बारे में और बेहतर से समझ सकते हैं।
गूगल यूज़र के इंट्रेस्ट को कैसे पता करता है?
आप जब भी गूगल पर कोई भी सर्च क्वेरी डालते हैं उससे वह पता करता है कि आपका इंटरेस्ट किस चीज़ में अधिक है। यह केवल उन्हीं चीजों को नोटिस करता है जो कि आपके द्वारा गूगल को पहले दी गई है जैसे कि वेब एक्टीविटी, यूट्यूब हिस्टरी ,सर्च क्वेरीज आदि। यदि आपने गूगल पर स्पोर्ट्स संबंधित कुछ सर्च किया तो वह गूगल हिस्टरी में save हो जाता है और फ़िर गूगल डिस्कवर में भी स्पोर्ट्स से संबंधित ही आर्टिकल और स्टोरीज देखने को मिलती है।
गूगल डिस्कवर के फायदे क्या हैं?
- गूगल डिस्कवर यूज़र के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही साथ पब्लिशर और कंटेंट मेकर के लिए भी फायदा प्रदान करता है। यूज़र को बिना सर्च किए हुए उनके इंट्रेस्ट और प्रिफरेंस के हिसाब से उससे मिलते जुलते कंटेंट देखने को मिलते हैं।
- अगर बात की जाए कंटेंट क्रिएटर या पब्लिशर को कैसे फायदा पहुंचता है तो जिनके ब्लॉग आर्टिकल, वेब स्टोरीज और विडियोज गूगल डिस्कवर पेज पर आते हैं। जो कि उनका ऑर्गेनिक ट्रैफिक बढ़वाता है ऐसा इसलिए क्योंकि कंटेंट गूगल द्वारा ही उनके रेलेवेंट ऑडियंस को उनका कंटेंट दिखाया जाता है।
- गूगल डिस्कवर आपके महीने के ब्लॉग रेवेन्यू को 100 गुना तक बढ़ा सकता है।
- गूगल डिस्कवर का ट्रैफिक गूगल वेबस्टोरी की तरह केवल एक बार आकर खत्म नहीं हो जाता है। सबसे पहली बात इतनी आसानी से Google Discover ब्लॉग साइट पर एनेबल नही होता है और उसके बाद जब चालू हो जाता है तो कुछ दिन के अंदर वापिस नही जाता है। अगर आप रेगुलर काम करते रहेंगे तो आपके ब्लॉग पोस्ट पर ऑर्गेनिक ट्रैफिक आता ही रहता है।
यह भी पढ़े: Blogging Kya hai और Blogging करने के क्या फायदे है?
ब्लॉग को गूगल डिस्कवर में कैसे लाएं?
आज कल काफी लोग ब्लॉग करके अपनी कमाई करते हैं तो उनके लिए यह जानना सबसे जरूरी है कि ब्लॉग को गूगल डिस्कवर में कैसे लाया जाए। यदि आपका ब्लॉग गूगल डिस्कवर में फीचर्ड हो जाता है तो वह सबसे अच्छी बात है क्योंकि इससे आपकी कमाई में काफी बढ़ोतरी होती है। गूगल डिस्कवर की मदद से आपके ब्लॉग में ऑर्गेनिक ट्रैफिक आता है जिससे कि आपका ब्लॉग मॉनेटाइज होता है।इसके लिए जैसे आपने ब्लॉग की रैंकिंग को बढ़ाने के लिए किया था उसी प्रकार इसमें भी करना है।
कुछ तरीके जिन को फॉलो करके आप अपने ब्लॉग को गूगल डिस्कवर में ला सकते हैं:
कॉन्टेंट और इमेज क्वालिटी
ब्लॉगिंग में सबसे जरूरी होता है कंटेंट। यदि आप का कंटेंट जो आप पब्लिश कर रहे हो अच्छा हुआ तो उसकी ट्रैफिकिंग अपने आप बढ़ेगी। क्योंकि आज कल के यूजर्स को फ्रेश और हाई क्वालिटी कंटेंट ही पसंद आता है।आप को अपने ब्लॉग में न्यू यूनिक कंटेंट पब्लिश करना चाहिए जो कि यूज़र का ध्यान आपकी आर्टिकल की तरफ आकर्षित करें।
आपको हमेशा एक स्ट्रेटेजी बनाकर चलना चाहिए। आपको रिसर्च करनी होगी कि आपके यूज़र किस तरह की सर्च क्वेरीज कर रहे हैं और उनके हिसाब से आपको अपने कंटेंट तैयार करना चाहिए जो कि आपके यूजर्स को खुश और सेटिस्फाई कर सके।
आपको बता दे ही गूगल की फ़ीड पेज पर सबसे पहले इमेज ही दिखाई देता है और दूसरा ब्लॉग का टाइटल जो की यूज़र का ध्यान अपनी तरफ खींचता है। तो सबसे ज्यादा ध्यान आपको अपने ब्लॉग की इमेज ओर ब्लॉग की टाइटल पे देना चाहिए। अपने ब्लॉग की इमेज को आपको लार्ज साइज में रखना चाहिए तकरीबन 1200 पिक्सल वाइड।
कंसिस्टेंसी
सबसे महत्वपूर्ण वह जरूरी है आपकी कनसिसटेन्सी यानी कि आपको रोज़ काम करना होगा। यदि आप अपने ब्लॉग और कंटेंट को पब्लिश के काम में कंसिस्टेंसी रखते हैं तो वह आपको एक अच्छा और सफल ब्लॉगर बनाता है। और साथ ही साथ आप को अपने ब्लॉग को पब्लिश करने का एक फिक्स समय बनाना चाहिए और उसी समय पर अपने आर्टिकल्स को डेली पब्लिश करना चाहिये।
यदि आपको जल्द से जल्द गुगल डिस्कवर के फ़ीड पर आना है तो आज कल सबसे अच्छा तरीका है वेब स्टोरीज जिसकी मदद से आप गूगल डिस्कवर पेज पर बहुत तेजी से पॉपुलर हो जाएंगे। यदि आप वेब स्टोरीज बनाएंगे तो बस दो या 3 दिन के अंदर आपका ब्लॉग गूगल डिस्कवर में आ जाएगा।
निष्कर्ष
दोस्तों हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है कि Google discover Kya hai और Google Discover कैसे काम करता है? उसके फायदे क्या हैं और आप अपने ब्लॉग को गूगल डिस्कवर पेज पर कैसे ला सकते हैं। यदि आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों से भी शेयर करें ताकि वो भी जान सके की Google discover क्या है और वो कैसे अपने ब्लॉग को डिस्कवर पेज पर ला सकते हैं। आपको अगर कुछ भी सुझाव देना हो या मन में कोई भी सवाल तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके बता सकते हैं। हम आपके हर कॉमेंट पर जल्द से जल्द रिप्लाई देने की कोशिश करेंगे।
F.A.Q.
- Google discover क्या है?
यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसमें आप को बिना सर्च किए हुए ही आपके रुचि संबंधित चीज़ें दिखायेगा।
- Google discover क्या पहले नाम क्या था?
इसका नाम पहले google feed था जो की 2018 में बदला गया है।
- गुगल डिस्कवर को एनेबल करने के लिए क्या करे?
आप अगर गूगल डिस्कवर को एनेबल करना चाहते है तो आपको कंसिस्टेंसी के साथ काम करते रहना होगा। उसके बाद ही आप गूगल डिस्कवर पर अपने ब्लॉग को एनेबल कर पाएंगे।
1 Comment