How to Fix Overnight Battery Drain on Android: अगर आप android mobile के यूजर है तो आपने यह देखा होगा कि आपके मोबाइल की बैटरी समय के साथ काफी जल्दी खत्म होने लगती है। इस चीज को हम काफ़ी नॉर्मल मानते है। काफी बार आप जब दिन में मोबाइल को बार बार चार्ज और डिस्चार्ज करते रहते है तो इस तरह की समस्या काफी जल्दी देखने को मिल सकती है। आपने भी नोटिस किया होगा कि आपके Android Mobile की बैटरी समय के साथ काफी जल्दी खत्म होने लगती है। काफी बार तो ऐसा भी होता है कि आपके मोबाइल की बैटरी सुबह तक पूरी तरह से खत्म हो जाती है।
हमे मालूम है कि जब आपको ऐसी परेशानी देखने को मिलती है तो आपको काफी गुस्सा आता होगा। अगर आपको पूरे दिन मोबाइल की बैटरी को बचाने के लिए पावर बैंक का इस्तेमाल करना होता है तो यह आर्टिकल आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको How to Fix Overnight Battery Drain on Android के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने का प्रयास करेंगे।
Methods to Fix Overnight Battery Drain on Android
आपके android mobile में अगर battery draining की समस्या है तो उसके पीछे कई कारण हो सकते है। आज हम आपको कारण नही बल्कि उन तरीको से अवगत कराएंगे। जिसके माध्यम से आप अपने Android mobile में Battery की समस्या को ठीक कर सकते है।
Turn Off The Phone At Night
अगर आप Overnight Battery draining की समस्या से ग्रस्त है तो तो आपको अपने android phone को Turn off कर देना चाहिए। आप अपने मोबाइल को स्विच ऑफ करके बैटरी के घटने की स्पीड को कम कर सकते है। अपने मोबाइल।ऑफ Turn off करने के लिए आपको लॉक वाले बटन को long press करना होगा। जिसके बाद आपको Power Off का विकल्प दिखाई देगा। इस तरह से आप अपने android phone के बैटरी के draining को बचा सकते है।
अगर आप इस प्रोसेस को ऑटोमैटिक ही रखना चाहते है तो आपको नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करना होगा,
- आपको अपने android mobile में Setting के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको Scheduled Tasks के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Scheduled Power On/Off के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको अपना scheduled बनना होगा। हम यह नही कह सकते है कि यह Turn Off The Phone At Night का विकल्प सब लोगो के लिए सही साबित नही हो सकता हैं। ऐसी स्थिति में आपको अन्य तरीके के बारे में भी जानना चाहिए।
Turn Off Location, Bluetooth, Wi-Fi, Mobile Data, and Hotspot
आप रात में जब भी सोने जाते है तो आपको हम यह सुझाव देते है कि आपको अपने मोबाइल में Bluetooth, WiFi, Mobile Data, Location और Hotspot को turn off कर लेना चाहिए। अगर आपको काफी जरूरत है तो फिर आप ऑन करके रखिए। आप जब turn off कर लेते है तो इससे आप अपने मोबाइल की काफी बैटरी को बचा सकते है। Android mobile में आपको इन सब चीजों के ऑप्शन swipe up या down करके प्राप्त हो जाते है। इस तरह से आप Toggle को off करके अपने android mobile की बैटरी को बचा सकते है।
Enable Do Not Disturb
आप अगर अपने मोबाइल में Wifi और Mobile Data को on करके रखते है। इस तरह से आप जब सुबह उठते है तो आपके अपने मोबाइल पर काफी सारे मैसेज और ईमेल की भरमार आ जाती हैं। जिससे आपके मोबाइल की बैटरी ड्रेन हो सकती है। आप अगर Do not Disturb के विकल्प को enable कर देते है तो इससे आप अपने मोबाइल की बैटरी को ड्रेन से बचा सकते है।
अगर आप Enable Do Not Disturb के विकल्प को मोबाइल में चालू करना चाहते है तो आपको नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करना होगा,
- आपको अपने मोबाइल में सेटिंग के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको Sound के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको Do not Disturb के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको People, Apps और Alarms and other interruptions को allow करना होगा।
- इसके बाद आपको Scheduled सेक्शन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस पर जाकर आप automatic Scheduled में DND को चालू कर सकते है।
- उसके बाद आपको Add more के button पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Add more schedule के विकल्प पर क्लिक करना होगा। या फिर आप सेटिंग के विकल्प पर क्लिक करके existing setting में edit कर सकते है।
- आपको उसके लिए अपने Schedule को चालू करना होगा।वही आप चाहे तो आप android mobile में Do not Disturb के Toggle से भी manual तौर पर Do not Disturb को enable कर सकते है।
Enable Bedtime Mode
आज के समय में काफी सारे Android mobile Bedtime mode को offer करते है। इस Bedtime mode को चालू करने के बाद आप बिना किसी disturbance के सो पाते है। यह Bedtime mode आपके mobile में आने वाले Incoming call, messages और other notifications को restrict कर देता है। आप चाहे तो आप Alarm और किसी specific Contact से आने वाले Incoming Call को चालू कर सकते है। जब आप अपने android mobile में Bedtime Mode को Enable करते है तो उससे आपके मोबाइल की काफी बैटरी ड्रेन होने से बच जाती है।
अगर आप जानना चाहते है कि आप अपने android mobile में Bedtime mode को enable करना चाहते है तो आपको नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करना होगा,
- आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में Setting के विकल्प पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको Bedtime Mode को सर्च करना होगा।
- इसके बाद आपको Create Bedtime Mode के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको Bedtime Mode settings को चालू करके Starred Contact में अगर कोई contact डालना है तो वो करना होगा।
- काफी सारे नए android version के मोबाइल में आपको Bedtime mode का Toggle swipe up करके भी देखने को मिल जाता है।
Turn On Battery Saver
आज के काफी सारे नए अपडेटेड मोबाइल फोन में Battery Saver Features built in आता है। लेकिन अगर आपका android mobile का वर्जन थोड़ा पुराना है तो आप Turn on Battery Saver mode को on करके अपने Overnight Battery draining की समस्या को कम कर सकते है।
इस Battery Saver mode को अपने android mobile में चालू करने के लिए आपको नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करना होगा,
- आपको अपने मोबाइल के सेटिंग के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको बैटरी के सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Battery Saver के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको Battery Saver Toggle का विकल्प नज़र आएगा।
- आपको उसे चालू कर देना है। इस तरह से आप Battery Saver mode को चालू रख पाने में सफल हो जाएंगे।
यह भी पढ़े: Best Free IP Stresser to Use in 2023
Restrict Background Power Consumption Of Apps
हमारे मोबाइल में ऐसे कई सारे ऐप्स है जो फालतू में आपके मोबाइल से बैटरी को ड्रेन करते है। आप अपने मोबाइल के सेटिंग में जाकर battery usage of apps के बारे में जान सकते है। वही आप चाहे तो आप restrict background power Consumption से अपने मोबाइल की बैटरी ड्रैनिंग की समस्या को ठीक कर सकते है।
अगर आप जानना चाहते है कि आप Background Power Consumption of Apps को कैसे बंद कर सकते है या कम कर सकते है तो आपको नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करना होगा,
- आपको अपने मोबाइल के setting के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको battery Usage के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको apps की लिस्ट दिखाई देगी। आपको जिस भी ऐप के battery usage को कम करना है तो उसके लिए आपको उस ऐप पर क्लिक करके restricted के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Delete Unnecessary Apps
काफी बार ऐसा होता है कि हम अपने मोबाइल में कोई ऐप को इंस्टॉल करते है। जिसके बाद आप उस ऐप को एक बार इस्तेमाल करके भूल जाते है। इस ऐप का आपके मोबाइल में अब कोई इस्तेमाल नही होता है। लेकिन यह ऐप आपके मोबाइल से बैटरी को ड्रेन करने की प्रक्रिया को चालू रखते है। आप भी अगर ऐसे Unnecessary Apps को Delete कर देते है तो आप इसे Battery draining की समस्या को ठीक कर सकते है।
- आपको सबसे पहले उस ऐप पर क्लिक करना होगा। जिसे आप डिलीट करना चाहते है।
- जब आप उस ऐप पर लॉन्ग प्रेस करते है तो ओपी uninstall का विकल्प नज़र आता है।
- इस तरह से आप अपने मोबाइल से Unnecessary Apps को delete कर पाने में सफल हो जाते है।
Update Apps
काफी बार आपके मोबाइल की बैटरी ड्रेन होने का रीजन यह भी होता है कि आपके मोबाइल फोन में मौजूद सभी ऐप्स अपडेट नहीं होते है। इसी कारण से उन apps में bug मौजूद होते है। जब आप इन ऐप्स को अपडेट कर देते है तो ऐसी स्थिति में आपके मोबाइल की battery draining की समस्या भी ठीक हो जाती है। अगर आप अपने मोबाइल में मौजूद ऐप्स को Update करना चाहते है तो आपको नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करना होगा,
- आपको अपने मोबाइल में Google Play Store App को खोलना होगा।
- इसके बाद आपको अपने Avatar के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको Manage Apps and Device का विकल्प नज़र आएगा।
- उसके बाद आपको Overview में यह दिखाई देगा कि आपके मोबाइल फोन में मौजूद कितने apps को अपडेट करना है।
- आप उसके बाद Update All के विकल्प पर क्लिक करके अपने मोबाइल में मौजूद ऐप को अपडेट कर पाते है।
Check For Updates On Your Phone
आपके मोबाइल की battery draining की समस्या अगर अभी तक भी ठीक नहीं हुआ है तो आप अपने मोबाइल के system में अपडेट को चेक कर सकते है कि कही आपके मोबाइल के android system तो अपडेट नही होगा? आपको अपने मोबाइल के सॉफ्टवेयर को भी अपडेट करके रखना चाहिए। काफी बार अगर आपका मोबाइल का सॉफ्टवेयर अपडेट नही होता है इसके कारण से भी Battery draining की समस्या देखने को मिलती है।
आप भी अगर अपने मोबाइल के software को अपडेट करना चाहते है तो आपको नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करना होगा,
- आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में सेटिंग के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको System update के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उधर आपको Software Update का विकल्प नज़र आएगा।
- इस तरह से आप अपने मोबाइल के Software को अपडेट करके अपने मोबाइल की बैटरी ड्रेनिंग की समस्या को कम कर सकते है।
Keep Your Phone At A Moderate Temperature
आपके मोबाइल की बैटरी को high temperature पसंद नही है। अगर आपका मोबाइल रात में किसी ऐसी जगह पर रखा जाता है। जहा का temperature काफी अधिक होता है तो ऐसी स्थिति में सुबह तक आपके मोबाइल की बैटरी खत्म हो सकती हैं। इसी समस्या को ठीक करने के लिए आप अपने मोबाइल को रात में किसी ठंडी जगह या नॉर्मल टेंपरेचर वाले जगह पर रख सकते है। जिससे आपके मोबाइल की बैटरी ड्रेनिंग की समस्या ठीक हो जाए।
निस्कर्ष
आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको How to Fix Overnight Battery Drain on Android के बारे में विस्तार से बताने का प्रयास करेंगे। अगर आपके मन में How to Fix Overnight Battery Drain on Android की समस्या से संबंधित कोई भी सवाल या सुझाव आता है तो आप हमसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में संपर्क कर सकते है। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तो और सहपाठी के साथ भी शेयर कर सकते है। धन्यवाद!
F.A.Q.
- Why is my battery draining so fast at night?
आपके मोबाइल की बैटरी रात में जल्दी क्यों drain हो रही है इसके पीछे कई वजह हो सकती है। इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको तरीके बताए है। जिसका इस्तेमाल करके आप battery draining की समस्या को ठीक कर सकते है।
- Will a factory reset fix the battery drain?
हां, ऐसा हो सकता है कि आप Factory reset करे तो आपके मोबाइल से battery draining की समस्या ठीक हो जाए। लेकिन हम आपको यही सुझाव देंगे कि आपको इतना अधिक करने की कोई जरूरत नही है। आप factory reset किए बिना भी Battery draining की समस्या को ठीक कर सकते है।
- Which app is draining my battery?
आप setting में battery usage of apps के विकल्प पर जाकर यह देख सकते है कि कौन से ऐप आपके मोबाइल की बैटरी को अधिक drain कर रहे है। आप उसको restrict करके अपने मोबाइल लिए बैटरी को बचा सकते है।