Twitter इस समय दुनिया का सबसे बड़ा micro blogging साइट है। लेकिन ऐसा कब तक रहेगा यह कहना काफी कठिन है। Meta जिसे हम फेसबुक के नाम से भी जानते है उन्होंने अपना नया माइक्रोब्लॉगिंग साइट को हाल ही में लॉन्च किया है। इस ऐप को Threads नाम दिया गया है। यह Threads App Twitter से कितना बेहतर है या इसमें क्या खामियां है। इसके बारे में अधिकांश लोग जानते नही है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Instagram Threads Kya hai और Instagram Threads vs Twitter में क्या अंतर है? इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताने का प्रयास करेंगे।
कैसे हुई Instagram Threads की शुरुवात
Meta के CEO मार्क जकरबर्ग पिछले 11 साल से खुद Twitter का इस्तेमाल कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने के बार भी ट्विटर पर कुछ ट्वीट नही किया। लेकिन 6 जुलाई 2023 को मार्क जुकरबर्ग ने एक मीम ट्वीट किया। इसी दिन मेटा कंपनी ने अपना माइक्रोब्लॉगिंग साइट Threads को लॉन्च किया गया। इस ऐप का इस्तेमाल एंड्रॉयड यूजर, आईफोन यूजर और विंडो डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर कर सकते है। इस Instagram Threads का यूज़र इंटरफेस भी काफी हद तक ट्विटर जैसा ही दिखाई देता है। अगर आप भी जानना चाहते है कि यह Instagram Threads kya hai तो आपको नीचे दिए गए सेक्शन को पढ़ना चाहिए।
Instagram Threads kya hai?
यह Instagram Threads एक मैसेजिंग और माइक्रोब्लॉगिंग साइट है। इसमें भी यूजर ट्विटर की तरह की ट्वीट कर सकते है। आपको इस साइट पर अपना अकाउंट खोलने के लिए Instagram पर भी अपना अकाउंट खोलना होगा। अगर आपके पास Instagram Account है तो आप आसानी से इस प्लेटफार्म पर अपना अकाउंट बना सकते है। आप अगर सोच रहे है कि आप Twitter पर जिस तरह से बिना किसी अन्य सोशल मीडिया साइट को एक्सेस किए अकाउंट बना सकते है तो अभी आपके लिए यह कर पाना कठिन हो सकता है। आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आपकी तरह की पसंद नपसंद को आपके इंस्टाग्राम अकाउंट से ही एक्सेस किया जाएगा।
Instagram Threads Vs Twitter में क्या अंतर है?
ऐसे तो अभी Instagram Threads को आए हुए 2 दिन ही हुए है। इस समय Instagram Threads vs Twitter के बीच में अंतर जाहिर करना कठिन होगा। आज से 1 से 2 महीने के बाद आप काफी सारे पॉइंट्स पर बात कर सकते है। इस समय आपके पास अंतर करने के लिए अधिक पॉइंट्स नही होंगे। अगर उसके बावजूद भी आप Instagram Threads Vs Twitter में क्या अंतर है? इस विषय के बारे में जानना चाहते है तो आपको नीचे दिए सेक्शन को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
Word Count
इस समय इंस्टाग्राम थ्रेड्स पर सभी यूजर को 500 वर्ड तक की लिमिट प्रदान की गई है। वही ट्विटर की बात करे तो वहा पर unverified account पर कुछ भी ट्वीट करने के लिए आपको 280 characters प्रदान किए जाता है। वही अगर आप एक वेरिफाइड यूजर है तो आपके वर्ड लिमिट को 25000 characters तक रखा जाता है।
Verified Account
इस समय Instagram Threads आपके Instagram Profile को देखकर वेरिफाइड अकाउंट का tick दिया जाता जा रहा है। अगर आपको Instagram पर Blue Tick प्राप्त है तो आपको Threads पर भी वेरिफाइड अकाउंट प्राप्त होगा। ट्विटर पर आपको अपने अकाउंट को वेरिफाइड कायम रखने के लिए प्रति महीने पैसे प्रदान करना होता है।
Video Post Length
अभी इंस्टाग्राम थ्रेड पर अगर कोई अनवरीफाइड यूजर भी है तो उसे 5 मिनट लंबा वीडियो पोस्ट करने की अनुमति दी गई है। आप ट्विटर पर अगर अनवरीफाइड अकाउंट यूज करते है तो आप केवल 20 सेकंड का ही वीडियो पोस्ट कर सकते है।
Hashtag
इंस्टाग्राम थ्रेड्स अभी काफी नया है। जिसके कारण अभी तक हमने कोई भी हैशटैग का इस्तेमाल होते हुए नही देखा है। वही ट्वीटर पर हैशटैग का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको किसी भी विषय के बारे में जानना है तो आप हैशटैग करके सर्च कर सकते है।
Ads
इस समय इंस्टाग्राम थ्रेड पर आप किसी भी तरह का कोई ads रन नही कर सकते है। आप ट्विटर के माध्यम से प्रमोशन कर सकते है। आपको ट्विटर को चलाते समय काफी सारे ads देखने को मिलते हैं
Features of Instagram Threads vs Twitter
फीचर्स | Instagram Threads | |
वर्ड काउंट | ट्विटर पर unverified account पर कुछ भी ट्वीट करने के लिए आपको 280 characters प्रदान किए जाता है। वही अगर आप एक वेरिफाइड यूजर है तो आपके वर्ड लिमिट को 25000 characters तक रखा जाता है। | इंस्टाग्राम थ्रेड्स पर सभी यूजर को 500 वर्ड तक की लिमिट प्रदान की गई है। |
वेरिफाइड अकाउंट | ट्विटर पर आपको अपने अकाउंट को वेरिफाइड करने के लिए प्रति महीने पैसे प्रदान किए जाते है। | वही Instagram Threads आपके Instagram Profile को देखकर वेरिफाइड अकाउंट का tick देता है। अगर आपको Instagram पर Blue Tick प्राप्त है तो आपको Threads पर भी वेरिफाइड अकाउंट प्राप्त होगा। |
वीडियो पोस्ट | आप ट्विटर पर अगर अनवरीफाइड अकाउंट यूज करते है तो आप केवल 20 सेकंड का ही वीडियो पोस्ट कर सकते है। | आप इंस्टाग्राम थ्रेड पर अगर अनवरीफाइड यूजर है तो आप 5 मिनट लंबा वीडियो भी पोस्ट कर सकते है। |
हैशटैग | ट्वीटर पर हैशटैग का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको किसी भी विषय के बारे में जानना है तो आप हैशटैग करके सर्च कर सकते है। | थ्रेड्स अभी नया है। जिसके कारण अभी तक हमने कोई भी हैशटैग का इस्तेमाल होते हुए नही देखा है। |
प्रमोशन | आप ट्विटर के माध्यम से प्रमोशन कर सकते है। | वही अभी इस समय इंस्टाग्राम थ्रेड पर आप किसी भी तरह का कोई ads रन नही कर सकते है। |
Instagram Threads को डाउनलोड कैसे करे?
आप इस Instagram Threads ऐप को एंड्रॉयड, आईफोन और विंडो सभी तरह के डिवाइस में चला सकते है। अगर आप जानना चाहते है कि आप इस Instagram Threads को कैसे डाउनलोड कर सकते है? तो आपको नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करना होगा,
- मान लीजिए आपके पास एंड्रॉयड मोबाइल फोन है। तो आपको सबसे पहले Google Play Store पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको सर्च बार में Threads by Instagram को सर्च करना होगा।
- इसके बाद आपको Download के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- डाउनलोड करने के बाद आपको इंस्टॉल के विकल्प पर जाना होगा।
- इस तरह से आप अपने मोबाइल फोन में Threads ऐप को डाउनलोड कर पाने में सफल हो जाएंगे।
Instagram Threads पर अकाउंट कैसे बनाएं?
आपने अगर Threads ऐप को डाउनलोड कर लिया है। आपको इस बात की जानकारी नही है कि आप Instagram Threads पर अकाउंट कैसे बनाएं? उसके लिए आपको वापिस से नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
- आपको सबसे पहले Threads ऐप को अपने मोबाइल में खोलना होगा।
- उसके बाद आपको इंस्टाग्राम के आइकॉन पर क्लिक करना होगा।
- जब आप इस आइकॉन पर क्लिक करते है तो आपका इंस्टाग्राम अकाउंट की डिटेल आपको नजर आती है।
- आपको उसके बाद Log in With Instagram के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आप अपना अकाउंट Threads पर बना पाने में सफल हो जाएंगे।
यह भी पढ़े: Mastodon Kya Hai और Mastodon पर अकाउंट कैसे बनाएं?
Instagram Threads के अकाउंट को Set Up कैसे करे?
आपकों अगर यह जानना है कि आप Instagram Threads के अकाउंट को Set Up कैसे कर सकते है? तो आपको नीचे बताए गए प्रक्रिया को पढ़ना चाहिए।
- जब आप अपने Instagram Threads के अकाउंट को खोलते है तो सबसे पहले आपके सामने Bio और Link add करने का पेज नजर आता है। आप चाहे तो आप इसे नया भी लिख सकते है। अगर आप चाहे तो आप Bio और link को Instagram से भी इंपोर्ट कर सकते है।
- उसके बाद आपके सामने प्राइवेसी का पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको यह डिसाइड करना है कि आप अपना प्रोफाइल पब्लिक रखना चाहते है या प्राइवेट।
- इसके बाद आपके सामने कुछ प्रोफाइल दिखाए देंगे। जिनको आप इंस्टाग्राम पर फॉलो करते है। अगर आप उनमें से किसी अकाउंट को फॉलो करना चाहते है तो आप कर सकते है।
- उसके बाद आपको How Threads Work का पेज दिखाई देगा। उसके ठीक नीचे आपको Join Threads का विकल्प नज़र आएगा।
- जब आप Join Threads के विकल्प पर क्लिक करते है तो उसके बाद आपको अपने इंस्टाग्राम के अनुरूप ही पोस्ट दिखाई देने लगते है।
Instagram Threads पर Thread कैसे बनाए?
आप अगर अपना पहला थ्रेड Instagram Threads पर बनना चाहते है तो उसके लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- आपको सबसे पहले आपके Instagram Threads अकाउंट को लॉग इन करना होगा।
- लोग इन करने के बाद आपको होम पेज पर दिए गए थर्ड ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको भी कुछ शेयर करना है। आप कर सकते है। आपको अगर फोटो और वीडियो को इंक्लूड करना है तो आप वो भी कर सकते है।
- इस तरीके से आप Threads बना सकते है।
निस्कर्ष
आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Instagram Threads Kya hai और Instagram Threads Vs Twitter में क्या अंतर है? के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने का प्रयास करेंगे। वही अगर आपके मन में कोई भी सवाल आता है तो आप हमसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में संपर्क कर सकते है। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तो में भी शेयर कर सकते है।
F.A.Q.
- Instagram Threads kya hai?
यह Instagram Threads meta के द्वारा लॉन्च किए गया मैसेजिंग और microblogging वेबसाइट है।
- Instagram Threads पर Log in की समस्या को कैसे ठीक करे?
अगर आप Instagram Threads पर लॉग इन नही कर पा रहे है तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपके पास इंस्टाग्राम अकाउंट होना चाहिए। अगर आपके पास इंस्टाग्राम अकाउंट है तो आप आसानी से लॉग इन कर सकते है। ऐसी स्थिति में आपको कोई भी समस्या का सामना नहीं करना होगा।
- क्या Instagram Threads Twitter से बेहतर है?
अभी ऐसा कुछ भी कहना कि Instagram Threads Twitter से बेहतर है या खराब है, यह कहना काफी जल्दी होगा।
1 Comment