Jio Fiber Kya hai और Jio Fiber लगाने के फायदे क्या है?: जिओ कंपनी न केवल आज देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। जिओ एक अच्छी मोबाइल ऑपरेटर कंपनी के साथ साथ अपनी सेवा वाईफाई और अन्य ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के तहत भी देने का प्रयास करती हैं। इसी मकसद को पूरा करने के लिए जिओ ने Jio Fiber की शुरुवात की है। अगर आप भी जानना चाहते है कि यह Jio Fiber Kya hai और Jio Fiber लगाने के फायदे क्या है? तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक देखना चाहिए।
Jio Fiber Kya hai
यह Jio Fiber जिओ के द्वारा लॉन्च की गई सेवा है जिसके अंदर आपको ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से अच्छी स्पीड का इंटरनेट प्राप्त होता है। आज देश के कई सारे राज्य में Jio Fiber ने अपनी सेवा देना शुरू कर दिया है। Jio Fiber लगवाने के बाद आपको 1 GBPS तक की स्पीड भी प्राप्त हो सकती है। आपके जानकारी के लिए बता दे कि Jio Fiber केवल ब्रॉडबैंड का काम नही करता है। अगर आप चाहे तो आप सेट अप बॉक्स की सेवा भी Jio Fiber के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।
Jio Fiber कैसे काम करता है?
जिओ की बात करे तो जिओ ब्रॉडबैंड सर्विस देने के लिए FTTH ( Fibre to the Home) तकनीक का इस्तेमाल करता है। इस तरह से तकनीक में सेंट्रल प्वाइंट के माध्यम से कस्टमर के घर या ऑफिस तक इंटरनेट भेजा जाता है। इस तकनीक की एक विशेषता यह होती है कि ऑप्टिकल फाइबर अच्छे परफॉर्मेंस के लिए लाइट सिग्नल के माध्यम से डाटा को ट्रांसमिट करता है।
अगर आप एक कस्टमर है तो आप जब Jio Fiber में कॉल करते है तो केबल के साथ आपके घर में एक राउटर लगाया जाता है। जिसके बाद आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या अन्य किसी भी डिवाइस पर इंटरनेट को एक्सेस कर सकते है।
यह भी पढ़े: Blogging Kya Hai और Blogging करने के क्या फायदे है?
Jio Fiber लगाने के फायदे क्या है?
आप अगर एक कस्टमर है। आप जानना चाहते है कि Jio Fiber आपके लिए किस तरह से लाभकारी हो सकता है, तो आपको नीचे दिए गए सेक्शन को देखना चाहिए,
- आपको Jio Fiber के माध्यम से 199 रुपए से महीने का ब्रॉडबैंड प्लान प्राप्त हो जाता है।
- आप अगर अधिक इंटरनेट प्राप्त करना चाहते है तो आप 399 रुपए का अनलिमिटेड इंटरनेट का भी ऑफर चुन सकते है।
- Jio Fiber की सर्विस बेहद ही अच्छी है। अगर आपका इंटरनेट से जुड़ा या ब्रॉडबैंड से संबंधित कोई भी दिक्कत होती है तो आपके लिए कम्पनी 24 घंटे और सातों दिन मौजूद होते है।
- आपको ब्रॉडबैंड के महीने के ऑफर के साथ कई सारे OTT Platform की भी सेवा मुफ्त में प्रदान की जाती हैं। इस सेवा को प्राप्त करने के लिए आपको कम से कम 299 रुपए वाला रिचार्ज करना होगा।
Jio Fiber की विशेषता क्या है?
हाई स्पीड इंटरनेट
आपको जिओ फाइबर का कनेक्शन लेने पर हाई स्पीड इंटरनेट की सेवा प्रदान की जाती है। इस Jio Fiber के माध्यम से आप स्मार्ट टीवी पर टीवी और इंटरनेट दोनो का एक साथ आनंद ले सकते है।
होम नेटवर्किंग
आप चाहे तो आप इस Jio Fiber के होम नेटवर्किंग के माध्यम से कोई भी फोटो और वीडियो कनेक्टेड डिवाइस के फोन या डिवाइस में भेज सकते है।
हाई सिक्योरिटी
आप अगर चाहे तो आप CCTV कैमरा को लगाकर Jio Home App के माध्यम से अपने घर और दुकान या अन्य जरूरी जगह पर अपनी नजर रख सकते है।
Jio Fiber कैसे लगवाए?
आपको अगर Jio Fiber लगवाना है तो उसके लिए आपको नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करना होगा,
- आपको सबसे पहले जिओ के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.jio.com/registration पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और नाम दर्ज कर देना होगा।
- जिसके बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपको उसके अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।
- जिसके बाद आपको Verify OTP के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको जहां पर Jio Fiber का कनेक्शन लगवाना है। आपको उस एड्रेस को दर्ज करना होगा।
- इस तरह से आप अपना आवेदन पूरा कर पाएंगे।
- आवेदन करने के बाद आपके मोबाइल में अपॉइंटमेंट का टाइम और दिन तय किया जाएगा। जिसके बाद आपके एड्रेस पर इंस्टॉलेशन इंजीनियर आएंगे और वो इंस्टॉलेशन और सेट अप करके चले जायेंगे।
Jio Fiber आपके क्षेत्र में मौजूद है या नही पता कैसे करे?
आज भी देश के काफी ऐसे हिस्से है जहां पर Jio Fiber की सुविधा नहीं पहुंची है। इसी कारण से अगर आप Jio Fiber की सेवा का पता करना चाहते है कि यह आपके क्षेत्र में मौजूद है या नही, तो उसके लिए आपको नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करना होगा,
- आपको जिओ के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपको अपना नाम और मोबाइल दर्ज करके अपने वेरिफिकेशन को पूरा करना होगा।
- वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद आपको अपने राज्य को सेलेक्ट करना होगा।
- राज्य को सेलेक्ट करने के बाद आपको वहा पर अगर सेवा मौजूद है तो आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा। अगर कुछ नही दिख रहा है तो इसका मतलब है कि उस राज्य में अभी Jio Fiber की सेवा शुरू नही हुई है।
निष्कर्ष
आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको Jio Fiber Kya hai और Jio Fiber लगाने के फायदे क्या है? के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया है। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तो और सहपाठी के साथ भी शेयर कर सकते है। धन्यवाद!
F.A.Q.
- Jio Fiber का ब्रॉडबैंड लगवाने के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?
आप अगर Jio Fiber का ब्रॉडबैंड लगवा रहे है तो आपको 1000 रुपए राउटर का देना होगा। यह पैसा आपका रिफंडेबल होगा लेवल पहली बार में आपको देना होगा। उसके बाद आपको 3 महीने का अपने द्वारा चुने गए प्लान का पैसा देना होगा। मान लीजिए आप 199 का विकल्प चुनें है तो आप 1599 रुपए देना होगा। जिसमे आपको 3 महीने का रिचार्ज प्राप्त होगा।
- Jio Fiber का सबसे महंगा प्लान कौन सा है?
आपके Jio Fiber का सबसे महंगा प्लान 8499 रुपए का है। इस प्लान में आपको 1 GBPS की स्पीड के साथ 6.6 TB का अनलिमिटेड इंटरनेट प्राप्त होता है। साथ ही में आपको Netflix, Amazon, Sony LIV जैसे OTT प्लेटफार्म के सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त होते है।
- Jio Fiber की हिस्ट्री क्या है?
Jio खुद 2017 में लॉन्च हुआ है। उसके बाद साल 2019 में Jio Fiber को लॉन्च किया गया है। फिलहाल यह Jio Fiber की सेवा 1600 से अधिक शहर में चालू हैं। Jio Fiber के साथ आपको केवल इंटरनेट ही नही बल्कि अन्य भी कई तरह की सुविधा प्राप्त होती है। आपको Jio Fiber के रिचार्ज के साथ OTT प्लेटफार्म का सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त हो जाता है।