Mastodon Kya Hai और Mastodon पर अकाउंट कैसे बनाएं?

Mastodon Kya Hai
Mastodon Kya Hai

दोस्तों अपने twitter का नाम तो सुना ही होगा जिसमें लोग अपनी विचारधारा, अपने फोटोज, वीडियो को ट्वीट करते हैं। उसी तरह दुनिया में एक नया सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म डेवलप किया गया है जिसका नाम है ‘Mastodon’। लोग ट्विटर की तरह इस पर भी अपने विचार, फोटोज और विडियोज पोस्ट कर सकते हैं। इस लेख में हमने आपको Mastodon Kya Hai, Mastodon पर अकाउंट कैसे बनाएं? बताने कि पूरी कोशिश की है। वह भी हिंदी जैसे सरल भाषा में। हम आशा करते हैं पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ेंगे।

Mastodon Kya hai?

Mastodon माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म या सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म
भाषा 93 भाषाएँ उपलब्ध
उपयोगकर्ता 1 मिलियन से भी अधिक उपयोगकर्ता 
लॉन्च 16 मार्च 2016
डेवलपर Eugen Rochko
Website joinmastodon.org

आपको बता दें कि Mastodon एक सोशल मीडिया वेबसाइट है। जैसे हम ट्विटर पर अपने विचार या फोटो आदि शेयर करते हैं। वैसे ही हम Mastodon में सब कुछ शेयर कर सकते हैं। Mastodon वैसे देखने में एकदम ट्विटर की तरह लगता है। लेकिन कुछ नई विशेषताएं इसे ट्विटर से बिल्कुल अलग बना देती है। जैसे हम ट्विटर पर  किये हुए पोस्ट को ट्वीट कहते हैं। वैसे ही Mastodon में किये पोस्ट को हम टूट (Toot) कहते हैं। ट्विटर का symbol चिड़िया है वही  Mastodon का सिंबल हाथी हैं। और टूट हाथी के सूंड से निकलने वाली आवाज को कहते हैं।

आपको बता दें कि ट्विटर के मुकाबले लोग Mastodon को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर कोई एक कंपनी या सर्वर से कंट्रोल नहीं करती है। पर दुनिया भर में जो भी इसके यूजर्स हैं वह इसे चलाते हैं।

Mastodon की हिस्ट्री क्या है?

आपको बता दें कि मास्‍टोडोन सोशल मीडिया प्लेटफार्म 16 मार्च साल 2016 में लॉन्च की गई थी। इसकी डेवलपमेंट जर्मन डिवेलपर यूगेन रोचों ने की थी। उन्होंने mastodon सोशल के निर्माण के लिए कई हद तक ट्विटर मॉडल का इस्तेमाल किया था। इसलिए इसका रंग रूप और इसकी कुछ फीचर्स ट्विटर से मिलते जुलते हैं।

पर जैसे ट्विटर हमारे मैसेजेस और अन्य डाटा का इस्तेमाल अपनी प्रॉफिट बढ़ाने के लिए करता है। वही mastodon हमारे डेटा के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करता है। और उसका इस्तमाल किसी व्यवसाय के लिए नहीं करता है।

Mastodon की विशेषतायें क्या है? 

  • इस सोशल प्लेटफॉर्म का सिंबल हाथी है, जिसके हाथ में मोबाइल फ़ोन होता है।
  • भेजे जाने वाले मैसेज को टूट (Toot) कहा जाता है।
  • इसमें यूजर्स के डाटा को कोई भी गलत इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
  • इसका इस्तेमाल करना काफी हद तक ट्विटर जैसा ही है। लेकिन यह केवल एक कंपनी या सर्वर द्वारा कंट्रोल नहीं किया जाता। इसको सभी लोग या ग्रुप द्वारा होस्ट किया जा सकता है।
  • इसमें यूजर्स के डाटा को प्राइवेसी प्रदान की जाती है।
  • यह हिंदी भाषा को सपोर्ट करता है।
  • Mastodon द्वारा आप 500 वर्ड लिमिट  के साथ तस्वीर भी शेयर कर सकते हैं।
  • इसका इस्तेमाल करना बिल्कुल फ्री है। इसके लिए सर्वर होस्टिंग का कोई शुल्क नहीं लेता है।

यह भी पढ़े: Google People Cards Kya hai और कैसे बनाए अपना Google People Cards?

Mastodon Vs Twitter: Which One is Better?

आपको हमने बताया कि ट्विटर से मिलता जुलता ही Mastodon है। परंतु कुछ फीचर्स हैं जो कि मोस्ट डॉन को ट्विटर से बिल्कुल अलग बनाता है। तो आइये जानते हैं क्या है वो अंतर:

  • सबसे पहले यही अंतर है की mastodon एक ओपन सोर्स प्लैटफॉर्म है। जिसपे कोई एक कंपनी या सर्वर कंट्रोल नहीं कर सकता है। जबकि ट्विटर एक ओपन सोर्स प्लेटफार्म नहीं है।
  • जहाँ ट्विटर में सिर्फ 280 वर्ड लिमिट का ही हम इस्तेमाल कर सकते हैं। वही mastodon में वर्ड लिमिट 800 कैरेक्टर्स का होता है।
  • ट्विटर का प्रतीक चिन्ह एक चिड़िया है वही मोस्ट डॉन का सिंबल हाथी है। जिसके हाथ में मोबाइल फ़ोन है।

Why is Mastodon an alternative to Twitter?

Mastodon के क्रिएटर Eugen Rochko ने इसे ट्विटर को कंपटीशन देने के लिए ही बनाया था। साल 2016 में इसे लॉन्च किया गया था। जिसके बाद साल 2017 में Mastodon सबसे पॉपुलर decentralized सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म था। इसी कारण Mastodon को ट्विटर का बेस्ट ऑल्टरनेटिव माना जाता है।

  • डिसेंट्रलाइज्ड नेटवर्क

ट्विटर को एक कंपनी के द्वारा ही मैनेज किया जाता है। लेकिन Mastodon को काफी सारे independent server के द्वारा मैनेज किया जाता है। जिसके कारण Mastodon पर हर सर्वर के अपने रूल है। जिसके कारण लोगो को अपनी कम्युनिटी ढूंढने में काफी आसानी होती है। जो ट्विटर पर हो पाना असम्भव ही है।

  • प्राइवेसी सेटिंग्स

इस Mastodon की बात करे तो आपको इसमें ट्विटर से अधिक यूजर प्राइवेसी प्राप्त होती है। आप Mastodon में में Choose कर सकते है कि आप अपने पोस्ट को पब्लिक करना चाहते है या केवल 1 से 2 व्यक्ति को भी विजिबल करना चाहते है। जिसके बाद यूजर के लिए अपने फॉलोअर्स को एक्सेस कर पाना और ट्रॉल या ट्रॉलिंग से बच पाना थोड़ा आसान हो जाता है।

  • यूजर इंटरफेस

 यूजर इंटरफेस एक ऐसा सेगमेंट है जिसके कारण Mastodon twitter का केवल एक ऑप्शन के रूप में ही बनकर रहा है। अगर इस Mastodon का यूजर इंटरफेस बेहतर होता तो आज यह Twitter के यूजर को अपने प्लेटफार्म पर ला चुका होता। लेकिन ऐसा अभी तक हुआ नही हैं। जिसके कारण यह केवल ऑल्टरनेटिव बनकर ही रह गया है।

आप एक टेक प्रिंटेड व्यक्ति है तो अपने लिए Mastodon एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। लेकिन एक कॉमन यूजर के लिए ट्विटर उन्हे सेलिब्रिटी की लाइफ, न्यूज और अन्य तरह की जानकारी से वाकिफ रखने का काफी बड़ा सोर्स भी है।

Can Mastodon Social Used For SEO?

हां, आप Mastodon Social पर भी SEO कम्यूनिटीज को ज्वाइन करके वहा पर चल रहे डिस्कशन और ट्रेंडिंग टॉपिक से जुड़े चीजों को अपने ब्लॉग साइट, वेबसाइट पर इस्तेमाल कर सकते है। Twitter, Reddit या आप अन्य किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर SEO कम्यूनिटी के पार्ट है तो आपको Mastodon Social का भी इस्तेमाल करना चाहिए। आप इस Mastodon Social के माध्यम से यह जान सकते है कि इस समय आपके SEO इंडस्ट्री में कौन से टॉपिक चलन में है और से टॉपिक का समय अब जा चुका है।

Mastodon पर अकाउंट कैसे बनाएं?

अगर आपको भी Mastodon सोशल पर अकाउंट बनाना है। तो आइये हम आपको बताते है उसकी प्रक्रिया हमने नीचे बताई हुई है,

  • सबसे पहले आपको मोस्ट डॉन गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड करके। अपने फ़ोन में इंस्टाल करना है।
  • ऐप को ओपन करते ही आपको Get started to created your new account का ऑप्शन दिखेगा। उस पर आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको एक नया पेज दिखेगा जिसमें आपको कई सर्वर्स शो होंगे। आपको उन सर्वर्स में से सेलेक्ट करना होता है जिनसे आप शुरू करना चाहते हैं। यह सर्वर्स न्यूज़ और स्पोर्ट्स जैसे लोगों की रुचि के आधार पर होते हैं।
  • अब सर्वर सेलेक्ट करने के बाद आपको नीचे दिए गए next बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको Mastodon के कुछ नियम बताए जाएंगे। जिसे पढ़कर आपको फिर से next button पर क्लिक करना है। 
  • आप आपको अपना  नाम, प्रोफाइल आईडी, ई मेल और प्रोफाइल पासवर्ड को एंटर करना है।
  • अब आपके द्वारा बताए गए ईमेल आई डी पर मैस्टोडॉन द्वारा एक वेरिफिकेशन मेल भेजा जाएगा। आपको अपनी ई मेल पर जाकर उस पर क्लिक करना है। यदि आपके पास ईमेल न आया हो तो आप एक बार स्पैम फ़ोल्डर में भी चेक कर सकते हैं।

Steps to Follow After Email Verification

  • अपनी ई मेल को वेरीफाई करने के बाद आप mastodon के होमपेज पर फिर से आ जाएंगे। अब आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए सर्वर पर लोगों के पोस्ट दिखना शुरू हो जाएगा।
  • अब आपको फिर से Get Started पर क्लिक करना है और फिर Next पर क्लिक करते जाना है।
  • अब आपके सामने नया Home Page खुलेगा। वहां पर आप अपनी प्रोफाइल सेट कर सकते हैं। अपना फोटोग्राफ सेट कर सकते हैं और Header Image सेट कर सकते हैं।
  • अब आप अपने हिसाब से जितनी जानकारी देना चाहते है केवल उतना ही अपने लिए सेट कर सकते है।
  • इसके बाद आप अपना पहला TOOT message भेजने के लिए तैयार हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों हमने इस आर्टिकल में आपको Mastodon Kya Hai और Mastodon पर अकाउंट कैसे बनाएं? वह सब बताया है। साथ ही साथ आपको बताया है कि Mastodon कब लॉन्च हुआ था,क्या वह सुरक्षित है।उसकी विशेषताएं और twitter और mastodon में अंतर क्या है यह सब बताया है। हम आशा करते हैं कि आपको इस लेख द्वारा ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल हो। ताकि आप भी इस पोस्ट द्वारा mastodon के बारे में जान सके और उसका इस्तेमाल कर सके। यदि आपको यह लेख जिसमे हमने Mastodon Kya hai और उससे संबंधित हर संभव जानकारी आपको दी है। उम्मीद है आपको अच्छा लगा होगा। अगर आपको इस आर्टिकल में कुछ भी सुझाव देना है। तो वह आप कमेंट द्वारा हमें बता सकते हैं। हम आपके कमेंट पर जल्द से जल्द रिप्लाई देने की कोशिश करेंगे।

F.A.Q.

  • Mastodon kya hai?

यह एक सोशल मीडिया वेबसाइट है। जैसे हम ट्विटर पर अपने विचार या फोटो आदि शेयर करते हैं। वैसे ही हम Mastodon में सब कुछ शेयर कर सकते हैं।

  • Mastodon में कितनी word limit होती है?

आपको बता दे कि इस में वर्ड लिमिट 800 कैरेक्टर्स का होता है।

  • क्या Mastodon हिंदी भाषा को सपोर्ट करता है?

जी हां, आप हिंदी भाषा में भी मास्‍टोडोन नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। मास्‍टोडोन सोशल का निर्मांण दुनिया की कई सारी भाषाओं। और वहां रहने वाले यूजर्स की सुविधा के अनुसार इस platform को बनाया है।

  • कितनी भाषाएं है mastodon में?

कुल मिलाकर 93 भाषाएँ उपलब्ध है इस प्लेफॉर्म पर।

  • क्या Mastodon Safe है?

आपको बता दें कि Mastodon शोशल पूरी तरह से एक सुरक्षित और विश्वास जनित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इसमें यूजर्स का डाटा किसी भी गलत इस्तेमाल के लिए उपयोग नहीं किया जाता है। इसलिए यूजर्स इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बिना डर के कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x
iPhone 15 Launching in a Few Weeks – All the Details Top 10 Upcoming Smartphones Lunches in September 2023 Pixel 8 Series Gets Lunch a pre-order Where is iPhone 15 the cheapest in the world? Dell Laptops For Work
iPhone 15 Launching in a Few Weeks – All the Details Top 10 Upcoming Smartphones Lunches in September 2023 Pixel 8 Series Gets Lunch a pre-order Where is iPhone 15 the cheapest in the world? Dell Laptops For Work
iPhone 15 Launching in a Few Weeks – All the Details Top 10 Upcoming Smartphones Lunches in September 2023 Pixel 8 Series Gets Lunch a pre-order Where is iPhone 15 the cheapest in the world? Dell Laptops For Work